Hapur Rape Case:

 हापुड़ नाबालिग से रेप: 6 दिन के बाद भी खाली हाथ पुलिस, आरोपी पर इनाम की घोषणा, मौत से जंग लड़ रही बच्ची

Hapur Rape Case:

Hapur Rape Case: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) में 6 साल की मासूम के साथ बर्बरता के मामले के 6 दिनों बाद भी पुलिस खाली हाथ है. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नई तस्वीर जारी की हैं. इसके अलावा आरोपी के ऊपर 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई है. इधर बच्ची की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है. वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान रोहताश निवाली दलपत के तौर पर हो चुकी है. पुलिस उसकी धरपकड़ की कोशिश में लगी हुई है लेकिन वह पुलिस से एक कदम आगे चल रहा है. 

पुलिस द्वारा एक पोस्टर पोस्टर के अनुसार जो भी व्यक्ति इस शख्स की जानकारी देगा उसे 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा. साथ ही उसके नाम को भी पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा. पुलिस ने बताया कि वह इस इलाके की भी छानबीन कर रही है जहां आरोपी ने मासूम का अपहरण कर कैद किया था. 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुतुबुद्दीन ऐबक , गुलाम वंश, मामलूक सुल्तान, मूल वंश,

अमेरिकी राष्ट्रपति के सलाहकार डॉ रॉबर्ट क्रेन कैसे बने "फारूक अब्दुल हक"

#मुल्क ए शाम, सिरिया ,फ़लस्तीन, उर्दन,लेबनान और आज का सीरिया, syria, filistin, urdan, lebanon