तालिबान का 3 और प्रांतों की राजधानियों पर कब्जा

तालिबान का 3 और प्रांतों की राजधानियों पर कब्जा















अफगानिस्तान में तालिबान ने तीन और प्रांतों की राजधानियों और सेना के स्थानीय मुख्यालय पर कब्जा कर लिया है।

इसके साथ ही देश के पूर्वोत्तर हिस्से पर तालिबान का पूर्ण कब्जा हो गया है। जिन तीन प्रांतों पर तालिबान का कब्जा हुआ है। उनमें पूर्वोत्तर में बदख्शां और बगलान तथा पश्चिम में फराह प्रांत की राजधानी शामिलहै। 

उधर, कुंदुज प्रांत का अहम ठिकाना भी अफगान बलों के हाथ से निकल चुका है। तीन प्रांतों पर नियंत्रण के साथ ही ..तालिबान के कब्जे में अफगानिस्तान का दो तिहाई हिस्सा चला गया है।

अमेरिकी और नाटो सैनिकों की अंतिम वापसी के बीच दो दशक की लड़ाई के बाद तालिबान का यह कब्जा हुआ है। कुंदुज प्रांत के अहम ठिकाने पर तालिबान के नियंत्रण से अफगानिस्तान की संघीय सरकार पर अपनी स्थिति मजबूत करने का दबाव बढ़ गया है। 

राष्ट्रपति अशरफ गनी युद्धग्रस्त बल्ख प्रांत के दौरे पर गए हैं ताकि तालिबान को पीछे धकेलने के लिए स्थानीय सरदारों की मदद मांगी जा सके। इस बीच, बदख्शां प्रांत के सांसद हुजातुल्ला खेरादमंद ने बताया कि तालिबान ने उनके सूबे की राजधानी फैजाबाद पर कब्जा कर लिया है। 

उधर, बगलान की राजधानी पुल-ए-खुमरी और फराह की राजधानी भी तालिबान के हाथ में जा चुकी है। तालिबान कब्जे वाले क्षेत्रों में महिलाओं पर पाबंदियां लगा दी गई हैं और स्कूलों को जला दिया गया है।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Indian Muslim बुरा लगे तो माफ़ करना लेकन हक़ीक़त यही है*

कुतुबुद्दीन ऐबक , गुलाम वंश, मामलूक सुल्तान, मूल वंश,

#मुल्क ए शाम, सिरिया ,फ़लस्तीन, उर्दन,लेबनान और आज का सीरिया, syria, filistin, urdan, lebanon