संदेश

#मुसलमानों_की_बदहाली_की_वजह

चित्र
 #मुसलमानों_की_बदहाली_की_वजह_बताता_एक_तारीखी_किस्सा_पढ़_कर_राय_दें :-    तातारी ज़ालिम बादशाह हलाकू खान की बेटी जब बगदाद फतह के बाद शहर में घूम रही थी।उसने एक जगह लोगों की भीड़ नजर आने पर साथियों से पूछा- लोग यहां क्यों इकट्ठा है?साथियों ने बताया- ये लोग मुसलमान हैं और अपने आलिम के पास इकट्ठा हैं। हलाकू खान की बेटी ने उस आलिम को अपने पास बुलवा कर कुछ सवाल जवाब किये वो आप तक पहुंचा रहा हूं:- *हलाकू की बेटी*-क्या तुम लोग अल्लाह पर ईमान नहीं रखते? *आलिम*-यकीनन हम अल्लाह पर ईमान रखते हैं। *हलाकू की बेटी*-क्या तुम्हारा ईमान ये है कि अल्लाह जिसे चाहे गालिब करता है? *आलिम*-यकीनन हमारा इसी पर ईमान है। *हलाकू की बेटी*-क्या अल्लाह ने आज हम तातरियों को तुम मुसलमानों पर गालिब नहीं कर दिया?  *आलिम*-यकीनन कर दिया है।  *हलाकू की बेटी*-क्या यह इस बात की दलील नहीं है कि अल्लाह हम तातारियों को तुमसे ज्यादा चाहता है? *आलिम*-नहीं। *हलाकू की बेटी*-साबित करो कैसे? *आलिम*-क्या तुमने कभी भेड़ें चराने वाले चरवाहे को रेवड़ के साथ देखा है? *हलाकू की बेटी*- हां देखा है।  *आलिम*-चरवाहे ने...

यूपी ग्राम पंचायत चुनाव की तिथि घोषित, panchayat election 2021 up

चित्र
 ● यूपी ग्राम पंचायत चुनाव की तिथि घोषित ● सात चरणों में होंगे प्रधानी के चुनाव *लखनऊ:* यूपी में होने वाले आगामी चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अपनी कमर कस ली है। यह चुनाव प्रधान सेवक के भाग्य का फैसला करेगा जिसके लिए चुनाव आयोग ने तिथियों की भी घोषणा कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत चुनाव कुल सात चरण में संपन्न होगा। 11 अप्रैल 2021 से पहले चरण का चुनाव आरंभ होकर 19 मई 2021 को समाप्त होगा। उत्तर प्रदेश के पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल 2021 को सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर में होगा। दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल 2021 को नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी में होगा। वही, तीसरे चरण का चुनाव 23 अप्रैल 2021को मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत में होगा। चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल 2021 की तिथि निर्धारित हुई है जिसका चुनाव शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रिक, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर जिलो में होगा। पांचवे च...

यूपी पंचायत चुनाव 2020, यूपी ग्राम प्रधान इलेक्शन डेट, ग्राम प्रधान चुनाव उत्तर प्रदेश 2020 Date,

चित्र
यूपी  पंचायत चुनाव 2020, ग्राम प्रधान चुनाव उत्तर प्रदेश 2020 Date,  पंचायत चुनाव को लेकर UP GOV की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।   एक  ओर संभावित प्रत्याशी भी अभी से अपने प्रचार अभियान में लग गए हैं। तो वहीं  दूसरीतरफ वोटर लिस्ट फाइनल हो रही है ! शासन ने  जिलों में 55 तरीके के प्रपत्र पंचास्थानीय कार्यालय भेजे हैं। इसमें नामांकन से लेकर मतगणना सीट शामिल होना बताया जा रहा है। इस तैयारी से अंदेशा मिल रहा है कि जल्द ही पंचायत चुनाव की तारीख आ  सकती है । जिलों में पंचायत चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण सूची  का काम हों रहा है , जिसकी 12 नवंबर तक तैयार हो जाएगी। उसके बाद आरक्षण की तैयारी एक दो  सप्ताह के भीतर पूरी हो जाएगी। इसके लिए बीएलओ को आदेश दिए जा चुके हैं। आरक्षण  जैसे ही पुनरीक्षण मतदाता लिस्ट तैयार होगी, इसके बाद डीपीआरओ एक्ट के अनुसार गांवों में आरक्षण की रिपोर्ट GOB को भेजदी  जायेगी । यदि DPRO  द्वारा भेजी गयी सूची को शासन ने मान्यता दे दी तो चुनाव जल्द ही पुरे हो जायगे । मुरादाबाद क...

कुतुबुद्दीन ऐबक , गुलाम वंश, मामलूक सुल्तान, मूल वंश,

चित्र
कुतुबुद्दीन ऐबक कौन था कुतुबुद्दीन एेबक को भारत में तुर्की राज्य का संस्थापक माना जाता है। वह दिल्ली का प्रथम तुर्क शासक था।1206 में मुहम्मद गोरी की अचानक मृत्यु होने पर लाहौर के स्थानीय नागरिकों के अनुरोध पर सत्ता स्वीकार की।  ■सत्ता संभालने के पहले ऐबक के पास क्या जिम्मेदारी थी... ■तराइन के द्वितीय युद्ध में विजय के बाद मुहम्मद गोरी ने कुतुबुद्दीन एेबक को अपने मुख्य भारतीय प्रदेशों का सूबेदार नियुक्त किया था। दरअसल मुहम्मद गोरी की कोई सन्तान नहीं थी। अपने साथ बड़ी संख्या में दास लाया था, जिन्हें उसने अपने अधिकारियों के रूप में नियुक्त किया था। ■ऐबक को वास्तविक रूप से दासता से मुक्ति कब मिली...  सिंहासन पर बैठने के बावजूद कुतुबुद्दीन सुल्तान की उपाधि धारण नहीं की, बल्कि मलिक और सिपहसालार की पदवियों से संतुष्ट रहा। एेबक ने न तो अपने नाम का खुतबा पढ़वाया और न ही अपने नाम के सिक्के चलवाए। 1208 में गोरी के उत्तराधिकारी गियासुद्दीन ने उसे दासता से मुक्त किया और सुल्तान घोषित किया। ■ऐबक के राज्य की राजधानी कहाँ थी  एेबक ने लाहौर को अपनी राजधानी बनाया और उसके पूरे शासनकाल के दौ...

मुग़ल बादशाह बाबर, babar,

चित्र
मुग़ल  बादशाह बाबर मुग़ल बादशाह बाबर का जन्म 14 फ़रवरी 1483 को उजेबकिस्तान में हुआ था।  बादशाह    बाबर मुग़ल सल्तनत के संस्थापक और चंगेज़ खान और तैमूर के वंशज थे। तुर्की भाषा में मंगोल को मुग़ल बोलते थे , यहीं    से बाबर को मुग़ल नाम मिला था  बाबर को उनके वालिद की वफ़ात के बाद 12 साल की उम्र में ही फ़रगान घाटी का बादशाह बना दिया गया। कम उम्र का फायदा उठाते हुए उसके चाचा ने बाबर को सत्ता से बेदखल कर दिया। बाबर ने  चन्द वफादार सैनिकों के साथ समरकन्द छोड़ दिया और  फिर 7 महीने बाद दोबारा मुट्ठी भर सैनिकों के साथ   13 साल की उम्र में जंग की और  समरकंद जीत लिया।  बाबर बहुत ही बहादुर और निडर थे । वह एक्सरसाइज के वक़्त दो लोगो कंधो पर लादकर पहाड़ पर चढ़ते और उतरते थे । चन्देरी की जंग में जब उन्हें कहीं रास्ता नही मिला तो उन्होनें रातों रात पहाड़ चीर कर किला फतह कर लिया था। राणा सांगा ने  बाबर को  इब्राहिम लोधी को हटाने के लिए  निमंत्रण भेजा जिसके बाद बाबर ने इब्राहिम लोधी पर फ़तह हासिल कर ली और ...

गुलनज़ के गुनहारों को फांसी दो, Justice for gulnaz, वैशाली बिहार कांड , bihar vaishali

चित्र
Justice for gulnaz  कोन है गुलनाज के हत्यारे चंद लम्हों के लिए आँख बंद करके तसब्बुर करिये कि वैशाली बिहार की वो विक्टिम लड़की #गुलनाज की जगह गीता होती और आरोपी सतीश की जगह सलीम होता तो आज सोशल-मीडिया पर और जमीनी तौर पर मुल्क में क्या हंगामा बरपा होता? अफसोस आज बहन-बेटियों की आबरू और जान की कोई कीमत नहीं.. विक्टिम के सरनेम को, उनकी जाति और धर्म को देखकर आवाजें उठाईं और दबाईं जातीं है। सियासी इख़्तेलाफ़ ने आज लोगों में इस हद तक जहर भर दिया है कि लुटी हुई आबरू देखकर और इंसानी लाशें देखकर कहकहे लगा रहा है.. वो वक़्त दूर नहीं जब ये सियासी भेड़ें अपनी माँ-बहनों की लुटती इज्जत और बाप-भाईयों की सड़ती लाशें देखकर आँखें फेर लेंगे क्योंकि इनकी पूरी दुनिया अब सियासी अंधभक्ति बन चुकी है, जिसे धर्म की अफीम चटाकर रंगीन दिखाया जा रहा है। कातिल/बलात्कारी चाहे सतीश ही या सलीम हो वो पूरे मुआशरे के लिए खतरा है, अगर उसका नाम या मजहब देखकर सपोर्ट किया जाएगा तो यकीनन उसका अगला शिकार आपके घर मे निकलेगा.. सियासी रहनुमाओं की खूब गुलामी करिये, मगर अपने ज़मीर को कम से कम इतना तो जिंदा रखिये कि किसी मज़लूम की आबरू या ...

#मुल्क ए शाम, सिरिया ,फ़लस्तीन, उर्दन,लेबनान और आज का सीरिया, syria, filistin, urdan, lebanon

चित्र
  मुल्क ए  शाम सिरिया कभी फ़लस्तीन, उर्दन,लेबनान और आज का #सीरिया, कभी मुत्तहिद इलाका हुआ करता था,  जिसका #शिराजा पहली आलमी जंग के बाद सलीबी ताकतों  #रूस व #इंग्लैण्ड  मिल्लत के #गद्दारों और जमीर #फरोशों के साथ मिलकर बिखेर दिया ! जिस में उर्दन "शरीफ हुसैन" के औलादों के हाथ आया, फ़लस्तीन यहूदियों को मिल गया,  लेबनान सलीबी हमलों में आकर बसने वाले मोवारना के शिई शराकत में  सौंप दिया गया और मौजूदा सीरिया नसिरियों के कब्जे में दे दिया गया, यह सीरिया काफी सालों से बहार ए अरब का शिकार है मूसलमानों का मजबूत तरीन मूल्क शाम जो आज सीरिया के नाम से जाना जाता है पिछले 80 सालों से असद खान के हाथों कट और लुट रहा है, "सुलेमान अल वहशी" जिसको मिस्र के डिक्टेटर जमाल अबदूल नासिर ने सुलेमान अल असद  बना दिया था,  सुलेमान वही है जिसने शाम को फ़्रांस के हाथों बेंच दिया था, और सुलेमान का बेटा हाफ़िज अल असद जिसने इसराइल बनाने में बहुत बड़ा और अहम् रोल अदा किया,  इसी हाफ़िज अल असद के रक्षा मंन्त्री रहते हुए गोलान जैसा अजीमूसशान किला जिसको नाकाबिले तसखीर महाज जंग बनाने क...